—विज्ञापन—

ads

DGCA निजी प्लेन क्रैश, हादसे से पहले पायलट और यात्री बाहर निकले

[inb_subtitle]

Author Picture
Published On: February 9, 2026
DGCA निजी प्लेन क्रैश, हादसे से पहले पायलट और यात्री बाहर निकले
— DGCA निजी प्लेन क्रैश, हादसे से पहले पायलट और यात्री बाहर निकले

—Advertisement—

—विज्ञापन—

कर्नाटक के विजयपुर जिले में रविवार दोपहर एक छोटा निजी विमान एक खुले मैदान में क्रैश हो गया. हादसे में प्लेन में सवार पायलट समेत दोनों लोग प्लेन क्रैश होने से पहले ही उससे बाहर निकल पाने में सफल रहे.

इस बारे में पुलिस ने बताया कि दो सीटों वाला यह प्लेन विजयपुर के बाबलेश्वर तालुक के मंगलुरु गांव में हादसे का शिकार हो गया. उन्होंने कहा कि प्लेन में सवार दोनों व्यक्ति हादसे से पहले उससे बाहर निकलने में सफल रहे.बताया जाता है कि हादसे में विमान के तीन टुकड़े हो गए. विमान में सवार पायलट सहित दोनों लोगों को चोटें आई हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है. ट्रेनिंग विमान ने कलबुर्गी से बेलगावी के लिए उड़ान भरी थी.

बबलेश्वर पुलिस घटना की जांच कर रही है, जबकि क्रैश का सही कारण अभी पता नहीं चला है.

DGCA का भी बयान सामने आया

इस पूरे मामले पर डीजीसीए का बयान भी सामने आया है. डीजीसीए ने बताया कि रेडबर्ड फ्लाइंग ट्रेनिंग अकादमी लिमिटेड का Cessna 172 विमान (VT‑EUC, MSN‑17265717) ने कर्नाटक के बागलकोट के पास एक खेत में इमरजेंसी लैंडिंग की थी.यह स्थान बेलगावी एयरपोर्ट से लगभग 100 किलोमीटर पूर्व में है.इस दौरान इंस्ट्रक्टर और कैडेट दोनों सुरक्षित रहे. उसी दोपहर कर्नाटक के विजयपुरा जिले में एक निजी मिनी विमान भी एक खुले खेत में दुर्घटनाग्रस्त हो गया.यह एक दो-सीटर विमान था.

मेरा नाम अभिनव त्रिपाठी है। डिजिटल मीडिया का करीब 2 साल से अधिक समय का अनुभव है। करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की जहां पर कटेंट राइटर के तौर पर काम किया। panchayatisamvad से पहले भारत एक्सप्रेस में काम कर चुके हैं। राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों में विशेष रूचि रखते हैं। इनसे abhinav.tripathi@panchayatisamvad.in पर संपर्क किया जा सकता है… और पढ़ें

Leave a Comment

Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp